logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Gondia: तिरोड़ा में बड़ा हादसा, कुएं से पानी की मोटर निकलने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत


गोंदिया: जिले के तिरोड़ा तहसील से एक बेहद धक्कादायक घटना सामने आई है। जहां कुएं से पानी की मोटर निकालने उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गई। इसके बाद चारों पानी में गिर गए, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। यह दुर्घटना बुधवार सुबह 10.30 बजे सारंडी गांव में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कम मच गया। 

गोंदिया जिले में पिछले दो दिनों में जोरदार बारिश शुरू है। इस कारण गिरधर साठवणे के घर में मौजूद कुएं में पानी भर गया। वहीं उसके अंदर लगी मोटर डूबने लगी। इसी को देखते हुए गिरधर के बेटे खेमराज गिरधारी सरिश्ताने (उम्र 50) मोटर निकालने के लिए पानी में उतरे। जहरीली गैस के कारण बेहोश होकर वह पानी में गिर पड़े। गिरने की आवाज सुनते ही पड़ोस में रहने वाले प्रकाश भोगड़े (उम्र 50) और सचिन यशवंत भोंगड़े (उम्र 30) उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह भी बेहोश होकर पानी में गिर गए।  

तीनों के गिरने की आवाज आते ही महेंद्र राऊत (उम्र) 28) तीनों को बचाने के लिए कुएं में उतारा। हालांकि, जहरीली गैस का अंदाजा नहीं होने के कारण वह भी पानी में गिर पड़ा और चारों की डूबने से मौत हो गई। घटना के सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी जानकारी तिरोड़ा पुलिस और तिरोड़ा नगर परिषद को दी। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा। हालांकि, पहले यह संशय बना हुआ था कि, मौत बिजली के करंट से हुई या जहरीली गैस के कारण। इसको देखने के लिए बचाव दल ने कुएं के अंदर मुर्गी के बच्चे को अंदर डालते ही उसकी मौत हो गई, वहीं दिया कुँए के अंदर डाला गया वह भी बुझ गया। इसके बाद यह तय हो गया कि, मौत करंट से नहीं जहरीली गैस से हुई। 

इसके बाद सभी के शव को कुंए से निकाला गया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए तिरोडा उप जिल्हा अस्पताल में भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं एक साथ चार जनों की मौत होने के कारण गांव में मातम पसर गया है।