logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Gondia: दो दिन पहले पत्नी के की आत्महत्या, फिर उसी जगह पति ने भी जीवन किया समाप्त


गोंदिया: जिले के सड़क अर्जुनी तहसील से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शादी टूटने के कारण एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान दिगंबर श्रवण भुसारी (24, सौंदाद,सड़क अर्जुनी) है। उल्लेखनीय है कि, दो दिन पहले मृतक की पत्नी डिकेश्वरी दिगंबर भुसारी (19) ने भी इसी जगह आत्महत्या की थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी महीने में दोनों युवक-युवती ने प्रेम विवाह किया था। हालांकि, यह रिश्ता नहीं चला और कुछ महीने में ही दोनों अलग हो गए। रिश्ता टूटने से दोनों तनाव में थे। दो दिन पहले 31 मई को डिकेश्वरी ने को गोंदिया-चांदाफोर्ट एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं आज दिगंबर ने उसी जगह खुद का जीवन समाप्त कर लिया।

रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की बात रेलवे विभाग के अधिकारियों ने तुरंत डुग्गीपार पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस बात की जांच शुरू कर दी है कि, आखिर युवक ने आत्महत्या क्यों की।