logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

यात्रियों के लिए खुशखबरी, नागपुर से रीवा के लिए चलेगी एक और ट्रेन


नागपुर: नागपुर से रीवा जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रेलवे मंत्रालय ने दोनों शहरों को जोड़ने के लिए एक और ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है। यह ट्रेन छिंदवाड़ा, सिवनी, नैनपुर और जबलपुर होते हुए रीवा जाएगी। रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन हफ्ते में चार दिन बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी।  

रेलवे के अनुसार, 11755 इतवारी-रीवा ट्रेन शाम साढ़े पांच बजे से इतवारी से छूटेगी। और सुबह 8.20 को रीवा पहुंचेगी। वहीं उसी दिन 11756 रीवा-इतवारी 5.20 को वहां से निकलेगी और सुबह 8.20 को इतवारी पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन सावनेर, रामकोना, चौरई, सिवनी, छिंदवाड़ा, नैनपुर, जबलपुर, कटनी और सतना में रुकेगी। 

पहले वाली ट्रेन भी चलते रहगी 

वर्तमान में इतवारी - रीवा 11753 और रीवा-इतवारी  11754 चलाई जा रही है। यह ट्रेन हफ्ते से तीन दिन चलती है।  जो भंडारा, गोंदिया, बालाघाट और नैनपुर के रास्ते रीवा पहुंचती है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को उसी रूट पर और नए समय से चलाने का ऐलान कर दिया है। 

ज्ञात हो कि, पिछले कई समय से इतवारी-रीवा को छिंदवाड़ा के रास्ते चलाने की मांग की जारही थी। जैसे ही इस मार्ग पर ब्रॉडगेज का काम पूरा हुआ। रेलवे ने इस रूट से ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है। वहीं इस ट्रेन के ऐलान से इस रूट में जाने वाले लोगों को बड़ी आसानी होगी।