logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागरिकों के लिए खुशखबरी, रु 40 किलो हुई टमाटर की कीमत, जल्द ही दाम सामान्य होने की उम्मीद


नागपुर: पिछले कई समय से टमाटर के बढ़ते दामों के कारण लोग टमाटर का स्वाद चखने के लिए तरसे हैं. आज टमाटर की ऐसे शीर्ष पर देखा जा रहा है कि उसे लाल सोना भी कहा जा रहा है. बीते दिनों में सभी ने टमाटरों की चोरी, टमाटर की रखवाली के लिए गार्ड रखने की कई खबरें सुनी होंगे. टमाटर के आसमान छूते दामों ने लोगों की खाने की थाली को सूना कर दिया था. लेकिन अब एक ऐसी खबर आई है जिसको सुनकर आपको राहत मिलेगी.

नागपुर में अब टमाटर होलसेल भाव 40 रुपए हो गया है। संभावनाएं हैं कि भाव में अभी और गिरावट आएगी. शनिवार को नागपुर में फुले सब्जी बाजार आढ़तिया एसोसिएशन में हुई बैठक में यह जानकारी मिली की टमाटर की आवक पहले से बढ़ गई है. 

इस कारण से थोक का भाव कम हुआ है। सब्जी मंडी के सप्ताह की शुरुआत शुक्रवार से होती है. तो सब्जी मंडी का नया सप्ताह शनिवार से होता है. ऐसे ही शनिवार को संगमनेर, नाशिक, बुलढाणा, संभाजीनगर, एवं अन्य टमाटर उत्पादक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में टमाटर मंडी में पहुंचे हैं.

टमाटरों की कीमत कम होने का दूसरा कारण बारिश का नहीं होना भी है. अत्यधिक बारिश के कारण फसलें और फल खराब हो जा रहे थे. अब पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं के बराबर हो रही है खेतों में काम करने को लोग भी मिल रहे हैं और खेतों में जाकर काम करना भी आसान हो रहा है.

अब टमाटर की आवक बढ़ी है. लेकिन मंगाई की वजह से लोगों ने टमाटर खरीदना ही कम कर दिया है इसलिए मांग में कमी है. अब जब टमाटर की अवाक् बढ़ी है और दाम 40 रुपये किलो हो गया है, तो उम्मीद की जा सकती है कि अगले कुछ दिनों में यदि जोरदार बारिश नहीं होती है तो जल्द ही रेट सामान्य हो जाएंगे और लोग फिर से टमाटर का स्वाद ले सकेंगे.