logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

खुशखबरी, 15 अगस्त से महाराष्ट्र की जनता को मिलेगा मुफ्त इलाज


नागपुर: महाराष्ट्र की 14 करोड़ जनता के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी सामने आई है। जिसके तहत 15 अगस्त से राज्य के सभी नागरिकों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इस बात का ऐलान राज्य के स्वस्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने रविवार को किया। राज्य सरकार के इस निर्णय से राज्य के ढाई करोड़ परिवारों को फायदा पहुचेगा। 

ज्ञात हो कि, बजट में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Dcm Devendra Fadnavis) ने आयुष्मान योजना की तर्ज पर महात्मा ज्योतिबा फूले आरोग्य योजना में भी पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में करने का ऐलान किया था। समाप्त हुए मानसून सत्र के दौरान उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस योजना को 15 अगस्त से राज्य में लागू करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, योजना के बाद अब नागरिकों को पांच लाख का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। 

सावंत ने कहा, “स्वास्थ्य के अधिकार (अनुच्छेद 21) के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, ग्रामीण अस्पतालों, महिला अस्पतालों, जिला सामान्य अस्पतालों, उपजिला अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों और कैंसर अस्पतालों में इलाज मुफ्त होगा। मुफ्त इलाज का यह फैसला कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया।”

ढाई करोड़ परिवारों को मिलेगा फायदा 

ये मुफ्त सुविधाएं राज्य सरकार के अधीन संचालित कुल 2,418 अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। यह योजना 25 मिलियन से अधिक लोगों को इन चिकित्सा सुविधाओं में मुफ्त उपचार का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी। नासिक और अमरावती में कैंसर अस्पताल भी मुफ्त इलाज देंगे। हालाँकि, यह योजना चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत किसी भी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज पर लागू नहीं होती है।

2020 में महाराष्ट्र ने कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य के लोगों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा की। ऐसा करने पर महाराष्ट्र मुफ्त बीमा सुरक्षा देने वाला पहला राज्य बन गया। राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना (एमजेपीजेएवाई) के तहत सभी नागरिकों को सुरक्षा दी जाएगी। योजना के लिए आवेदन करने के लिए नागरिकों के पास अपना राशन कार्ड और निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।