logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बड़ी राहत; तीन दिन में विदर्भ पहुंचेगा मानसून, 24-25 को होगी जमकर बारिश


नागपुर: उमस भरी गर्मी झेल रहे नागपुर वासियों के मन में एक ही सवाल है, 'ये बारिश कब होगी... मानसून कहां अटक गया है?'. मानसून का इंतजार कर रहे विदर्भ वासियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के आगे बढ़ने का अनुकूल वातावरण बन गया है। इस कारण आने वाले तीन दिनों यानी रविवार तक विदर्भ में मानसून पहुंच जाएगा। इसी के साथ विभाग ने आने वाली 24 और 25 को विदर्भ राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग ने कहा की मानसून नागपुर से कुछ ही दिन की दूरी पर रहे है।और मानसून के आगे बढ़ने के हालात अनुकूल रहे तो। रविवार तक मानसून की पहली बौछार पड़ने लगेगी। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र निर्माण हुआ है। जिसके आगे बढ़ने के बाद विदर्भ के साथ उड़ीसा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। 

10 दिन की देरी से पहुंच रहा मानसून 

गौरतलब है कि, केरल में ही मानसून एक हफ़्ते की देरी से पहुँचा था। उसके बाद अरब सागर में बना बिपरजॉय तूफ़ान ने मानसून की गति को प्रभावित किया था। जिसके चलते 15 जून क़रीब पहुँचने वाली मानसून निर्धारित तिथि से  10 दिन की देरी से पहुंच रहा है। मानसून के आने से पहले गुरुवार को विदर्भ के कई जिलों में मध्यम बारिश दर्ज की गई।

कई जिलों से शुरू हुई प्री-मानसून बारिश 

मानसून के आने से पहले विदर्भ के भंडारा, गोंदिया, नागपुर और गढ़चिरौली में बारिश दर्ज की गई। नागपुर की बात करे तो दोपहर बाद शहर के आसमान में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे चिलचिलाती गर्मी से लोगो को काफ़ी राहत मिली। इन बादलों का असर तापमान पर भी हुआ। तापमान डिग्री से गिरकर 40 डिग्री पर आ पहुँचा है। 

यह भी पढ़ें: 

  • आसमान में बादलों ने डाला डेरा, जलती धुप और गर्मी से लोगों को मिली राहत