logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

205 सफाई कर्मचारियों के उत्तराधिकारियों की नियुक्ति को हरी झंडी, लाड और पागे समिति की सिफारिश पर मनपा आयुक्त ने लिया निर्णय


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका लाड और पागे समिति की सिफारिश के अनुसार, 205 सफाई कर्मचारियों के उत्तराधिकारियों को नियुक्ति के लिए पात्र माना है। मंगलवार को मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया।

नागपुर महानगरपालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के उत्तराधिकारियों को लाड समिति की सिफारिशों के अनुसार नियुक्त करने के लिए मनपा आयुक्त और प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। बुधवार को समिति की बैठक हुई। बैठक में हुए विचार-विमर्श के बाद गठित समिति ने एक मत से कुल 205 उत्तराधिकारियों को नियुक्ति के योग्य माना है।

आयुक्त ने मनपा मुख्यालय एवं सभी दस जोन कार्यालयों में 205 उत्तराधिकारियों की सूची प्रकाशित करने का आदेश दिया, जिससे पात्र समझे गए उत्तराधिकारियों के नाम पर नियुक्ति करने से पूर्व आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए जा सकें। पिछले कुछ सालों में मनपा द्वारा तीन चरण में 305 पदों पर भर्ती कर चुकी है।