logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अंबाझरी तालाब को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई, विवेकानंद स्मारक पर हाई लेवल कमेटी द्वारा निर्णय लिए जाने का निर्देश


नागपुर: गुरुवार को अंबाझरी तालाब को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने साफ शब्दों में विवेकानंद स्मारक को लेकर हाई लेवल कमेटी द्वारा निर्णय लिए जाने का निर्देश दिया. अदालत ने कहा कि स्मारक को हटाना है या नहीं इसे लेकर कमेटी निर्णय ले. अगर स्मारक नहीं हटाना है तो ये निर्णय क्यों लिया जा रहा है, इसका विवरण अदालत में दिया जाए।

मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ में गुरुवार को अंबाझरी तालाब मामले को लेकर सुनवाई हुई. अदालत से आदेश पर इस सुनवाई के दौरान विभागीय आयुक्त, मनपा आयुक्त, जिलाधिकारी समेत सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे. सुनवाई के दौरान मुख्य रूप से चर्चा तालाब के ओवर फ्लो पॉइंट पर स्थित स्वामी विवेकानंद स्मारक को लेकर हुई. 

अदलता ने निर्देश दिया है कि स्मारक को लेकर हाई लेवल कमेटी निर्णय ले. सुनवाई के दौरान बताया गया कि स्मारक को लेकर cwprs की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें स्मारक को नागपुर में आई बाढ़ के लिए जिम्मेदार नहीं बताया गया है. इस तर्क पर अदालत में इरिगेशन डिपार्टमेंट का एस्केप गेट बिठाये जाने में आने वाली अड़चन का मुद्दा भी सामने आया. 

अदालत ने निर्देश दिया कि विभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में गठित की गई हाई लेवल कमेटी स्मारक के सन्दर्भ में निर्णय ले और इसे क्यों नहीं हटाया जाये इसकी जानकारी अदालत को दे. इस मामले की अगली सुनवाई 2 मई को होगी.