logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मुंबई पहुंचा मानसून, जमकर बरस रहे बादल; विदर्भ में हिटवेव, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार; उमस से नागरिक परेशान


नागपुर/मुंबई: बीते 12 दिनों से तेलंगाना में रुका मानसून आखिर कर मुंबई पहुंच गया। रविवार रात से ही मुंबई, कोंकण सहित आसपास के इलाको जोरदार बारिश शुरू है। भीषण गर्मी से परेशान मुंबई वासियो को बारिश होने से बड़ी राहत मिली। ज्ञात हो कि, मौसम विभाग ने 20 जून से मानसून के आगे बढ़ने और 21 जून को मुंबई पहुंचने की भविष्यवाणी की थी। एक तरफ जहां बारिश से मुंबई वासियों को रहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ विदर्भ में मौसम विभाग ने लू की चेतवानी जारी की है। नागपुर सहित तमाम जिलों का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। पड़ती भीषण गर्मी और उमस से नागरिक परेशान हैं।

मौसम विभाग द्वारा 20 जून के बाद महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का जो अनुमान जताया गया था, उसके संकेत अब मुंबई में साफ दिखाई देने लगे हैं। शहर में बारिश ने एक बार फिर जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से धीमी गति से आगे बढ़ रहा मानसून 23 जून से दोबारा सक्रिय हो सकता है। विभाग ने बताया है कि मानसून की आगे की प्रगति के लिए मौसम की परिस्थितियां फिलहाल अनुकूल बनी हुई हैं। वहीं क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने सोमवार से मुंबई और ठाणे के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में मुंबई महानगर क्षेत्र में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है।