logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को भारी नुकसान, अनिल देशमुख बोले- सरकारी मशीनरी लगाकर हो पंचनामे


नागपुर: नागपुर सहित विदर्भ में जमकर ओला और बारिश हुई है। इस कारण हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है। जिससे किसानो के सामने मुश्किल में खड़े हो गए हैं। इस कारण राज्य सरकार को सरकार की सारी मशीनरी लगातार पंचनामा करना चाहिए और जल्द से जल्द नुकसान का मुआवजा दिया जाना चाहिए। ये मांग एनसीपी नेता अनिल देशमुख ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए की।

देशमुख ने कहा, "रविवार को हुई ओलावृष्टि और बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। संतरा, मोसंबी सहित तमाम फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस कारण इसका जल्द से जल्द पंचनामा किया जाना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "वर्तमान में विदर्भ सहित राज्य भर के पटवारियों ने काम बंद करने का ऐलान किया है। इस कारण सरकार को जितनी जल्दी हो आंदोलन से बात करनी चाहिए और इस हड़ताल को समाप्त करना चाहिए।"

सरकार से मांग करते हुए देशमुख ने कहा, "सरकार को जल्द से जल्द सभी मिशनरियों को काम में लगातार पंचनामा करना चाहिए और इसकी रिपोर्ट सरकार को देना चाहिए। रिपोर्ट के आधार कर सरकार को तुरंत किसानों को राहत देनी चाहिए।"