logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर में तेज बारिश का कहर, कई इलाकों में जलभराव, एक घंटे में 108 मिमी बारिश, शहर की सड़कों पर भरा पानी


नागपुर: मंगलवार को हुई तेज बारिश से  शहर का जनजीवन प्रभावित हुआ नागपुर में करीब एक घंटे में 108 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। अचानक हुए जलभराव से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।  

मंगलवार को नागपुर में मूसलाधार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में हालात बिगड़ गए।नरेंद्र नगर इलाके में बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया, जिससे नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं गिट्टीखदान और आसपास के निचले इलाकों में भी पानी भर गया। कई सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन की ओर से जल निकासी और प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लगातार बारिश को देखते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

भारी बारिश के चलते नागपुर शहर में कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। सोमलवार निकालस स्कूल में अचानक पानी भर जाने से विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ के सामने परेशानी खड़ी हो गई। देखते ही देखते स्कूल परिसर में घुटनों तक पानी जमा हो गया, जिसके कारण छात्रों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग और बचाव दल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू करते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में पानी भरने की खबर है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। नागरिकों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर प्रशासन से संपर्क करने की अपील की गई है।