logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची नागपुर; राज्यपाल बैस, CM शिंदे और DCM फडणवीस ने किया स्वागत


नागपुर: देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय विदर्भ दौरे पर पहुंच गई है। मंगलवार शाम को नागपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्य के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नागपुर विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी, जिले के कलेक्टर डॉ. बिपिन इतनकार, मनपा आयुक्त डॉ.अभिजीत चौधरी और पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार भी मौजूद रहे।

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे राजभवन पहुंची। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए राजभवन में 750 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। आस पास के इलाकों में फिक्स प्वाइंट लगाए गए हैं। परिसर में पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। राष्ट्रपति के आवागमन और कार्यक्रम स्थलों पर कुल 3,000 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती होगी. बंदोबस्त के लिए 5 डीसीपी और 16 एसीपी अन्य जिलों से बुलाए गए हैं। शहर पुलिस के अलावा 15 बीडीडीएस दल, एसआरपीएफ की 2 कंपनी और 700 होमगार्ड भी बुलाए गए हैं।

कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

अपने तीन दिन के दौरे में महामहिम गडचिरोली और नागपुर में आयोजित विविध कार्यक्रम में शामिल होंगी। 5 जुलाई को महामहिम गड़चिरौली गोंडवाना यूनिवर्सिटी के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। उसके बाद वह नागपुर वापस आएँगी और कोराड़ी स्थित भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केन्द्र का भी उद्घाटन करेंगी। 6 जुलाई को राष्ट्रपति में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी। वे राजभवन में महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगी।