logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चौराहों पर लगे हाईटेक पुलिस बूथ भी सुरक्षित नहीं, असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़


नागपुर: शहर के ट्रैफिक पुलिस जवानों को गर्मी और बरसात से बचने के लिए नागपुर पुलिस ने शहर के अंदर एडवांस और सभी सुविधाओं से परिपूर्ण बूथ लगाए गए हैं। पुलिस जवानों को सुरक्षा देने के लिए लगाए ये बूथ अब खुद सुरक्षित नहीं है। प्रतापनगर थाना अंतर्गत संभाजी नगर चौक पर लगे एक बूथ पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई है। अज्ञातों ने पत्थर मारकर बूथ में लागे कांच को फोड़ दिया। वहीं इस घटना के बाद बूथ को अंदर से ब्लैक पेपर लगाकर बंद कर दिया। 

नागपुर महानगर पालिका करोडो रूपये खर्च कर शहर को वर्ल्ड क्लास शहर में बनाने में लगी हुई है। जिस तरह दुनियाके विकसित शहरो में सुविधाएं रहती है उसी तर्ज पर शहर में भी वह सब लाने और देने का प्रयास किया जा रहा है। तकनीक के ज़माने में एक तरफ शहर जहां हाईटेक हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ नागपुर पुलिस को हाईटेक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर नागपुर स्मार्ट एंड सस्टेनेबल सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के माध्यम से शहर के विभिन्न चौराहों पर स्मार्ट बूथ लगाए जा रहे हैं।

इन बूथों को लगाने का मकसद 24 घंटे आम नागरिकों को सुरक्षा देने और शहर के ट्रैफिक को सुचारु में लगे रहने वाले पुलिस अधिकारीयों को सुरक्षा देना। जिससे तेज गर्मी और बरसात में वह सही से काम कर सके। हालांकि, यह विकास कुछ लोगों को अच्छा नहीं रहा है। प्रतापनगर थाना अंतर्गत आईटी पार्क रोड स्थित संभाजी नगर चौक पर लगे एक पुलिस बूथ पर असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। अज्ञातों ने पत्थर से लगे कांच को फोड़ दिया।

शहर के 170 से ज्यादा चौराहों पर लगाए गए बूथ 

इन स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर इन बूथों को लगाया गया है। नागपुर पुलिस के अनुसार शहर के 170 से ज्यादा चौराहों पर इन बूथों को लगाया गया है। वहीं इसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी स्मार्ट सिटी के पास ही है। कुछ दिनों पहले ही इस बूथ को यहां लगाया था। अभी यह बूथ पुलिस कर्मियों के लिए शुरू भी नहीं हुआ है। अभी इसमें इलेक्ट्रिक, सहित सोलर पैनल लगाने का काम बचा हुआ है। इसके पहले ही अज्ञातों ने इसे फोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के स्मार्ट सिटी के अधिकारीयों ने बूथ एक अंदर से काला पेपर लगाकर उसे बंद कर दिया है।