logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात


नागपुर: रामनवमी को लेकर नागपुर शहर में उत्साह का माहौल है। एक तरफ जहां भक्त राम नाम की भक्ति में डूबे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने नागपुर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रामनगर और पोद्धेश्वर मंदिर से निकलने वाली भव्य झांकियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

रामनवमी के अवसर पर शहर के रामनगर और पोद्धेश्वर मंदिर से निकलने वाली झांकियों में हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए नागपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पुलिस द्वारा करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो शहर के संवेदनशील और प्रमुख मार्गों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है।

यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर मौके के अनुसार रूट में बदलाव भी किया जा सकता है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जारी किए गए ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।