logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तालाब में नहाने गए पांच युवकों की डूबने से मौत,


नागपुर: जिले के हिंगना इलाके में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां झिल्पी तालाब में नहाने गए पांच युवकों की डूबने से मौत हो गई। एक दूसरे को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही हिंगना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान ऋषिकेश परेड (21), वैभव वैद्य (20), राहुल मेश्राम (21), नितिन कुंभारे (21) और शांतनु अरमरकर (22) के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को आठ युवकों का समूह पिकनिक मनाने झिलपी तालाब पहुंचा था। इसी दौरन कुछ युवक तालाब में नहाने के लिए उतरे। हालंकि पानी का अंदाजा नही लगाने के कारण युवक डूबने लगे। वही दोस्त को डूबते हुए देख अन्य युवक उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए, लेकिन वह भी डूबने लगे। देखते ही देखते पांच युवक पानी में डूब गए।

बाहर खडे अन्य दोस्तों ने इसकी जानकारी हिंगना पुलिस को दी। पुलिस बचाव दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को ढूढना शुरू किया। रात 10 बजे तक सभी शवों को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।