logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देश सहित विदर्भ में हिन्दू संगठनों का 'जन आक्रोश मोर्चा', बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए कदम उठाने की मांग


नागपुर: बांग्लादेश में हिन्दुओं पर बढ़ती हिंसा और अत्याचार के खिलाफ भारत में जगह जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। मंगलवार को मानवाधिकार दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र सहित विदर्भ में भी जगह-जगह हिंदूवादी संगठनों ने बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के निषेध में जोरदार प्रदर्शन किया।

रामटेक में सकल हिंदू समाज की ओर से जन आक्रोश मोर्चा का आयोजन किया गया। मोर्चा रामटेक नगर का भ्रमण करते हुए एसडीओ कार्यालय पहुंचा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

इसी के साथ अकोला, चंद्रपुर, भंडारा, अमरावती, नागपुर, गोंदिया, बुलढाणा सहित विदर्भ के जिलों में भी जान आक्रोश मोर्चा निकालकर सरकार का इस मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित किया। हिंदू संगठनों ने मांग की है कि सरकार कोई ऐसा कठोर कदम उठाए जिससे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार थमे। सभी जगह संगठनों ने कलेक्टर के माध्यम से केंद्र सरकार को कदम उठाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।