logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

विद्यापीठ में पढ़ाया जाएगा भाजपा का इतिहास, बावनकुले बोले- अंत्योदय ही हमारा लक्ष्य 


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में जल्द ही छात्र भारतीय जनता पार्टी का इतिहास पढ़ते दिखाई देने वाले हैं। विश्वविद्यालय ने अपने पाठ्यक्रम में भाजपा कई बनी और किस तरह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी यह पढ़ाया जाएगा। वहीं इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने निर्णय पर ख़ुशी जताते हुए कहा कि, “हमारा इतिहास बेहद गौरव शाली है।”

नागपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, “हमारा इतिहास बहुत गौरव शैली है। हमने शुन्य से पार्टी को इतना बड़ा किया है। भाजपा की संस्कृति कैसी है हमें पता है। समाज के आखिरी छोर पर स्थित व्यक्ति के कल्याण के लिए कैसे काम किया जाए। जीवन में जब हम भाजपा का काम करते हैं तब राष्ट्र प्रथम देश प्रथम यह हमारे लिए है। इस दृष्टि में हमारा यह प्रवास रहा है।”

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बावनकुले ने आगे कहा, "हमारा इतिहास कांग्रेस की तरह नहीं है। जो बैठे-बैठे मिल गया। महात्मा गांधी ने कांग्रेस को समाप्त करने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने कांग्रेस पर कब्ज़ा कर पीढ़ी दर पीढ़ी एक ही परिवार के भरोसे राज कर रहे हैं। उन्हें पता नहीं की पार्टी कैसी होती है।"