logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

वर्धा के नागथाना में नागपुर-तुलजापुर हाईवे पर भयानक हादसा; 15 यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर


नागपुर: नागपुर-तुलजापुर हाइवे पर वर्धा के आईनगरी के पास नागथाना में एक भयानक सड़क हादसा हुआ. एक ट्रक ने प्रयागराज से लौट रही बस को टक्कर मार दी जिसमें 15 यात्री घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है.  

इस पुल पर चल काम चल रहा है। इसके चलते दिए गए डायवर्जन पर यवतमाल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने प्रयागराज से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस को टक्कर मार दी. इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए, इनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायल यात्रियों का सावंगी मेघे के आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जानकारी दी है कि यह सभी घायल यात्री कर्नाटक राज्य के बीदर जिले के निवासी हैं.

यह हादसा सुबह छह बजे के करीब हुआ. हादसे की जानकारी मिलते ही सावंगी थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हादसे की प्रारंभिक जांच शुरू की. आगे की जांच रामनगर थाने की पुलिस कर रही है. इस दुर्घटना के कारण नागपुर-तुलजापुर राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा.