logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वर्धा मार्ग पर भीषण हादसा; बिजली के खंबे से टकराई तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत, चार अन्य घायल


नागपुर: नागपुर के वर्धा मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सोमालवाड़ा चौक के पास तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। इस टक्कर की चपेट में एक दोपहिया सवार भी आ गया। हादसे में कार सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर सोनेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बीती रात यह कार नागपुर से वर्धा की तरफ जा रही थी। इस दौरान सोमालवाड़ा चौक के पास तेज रफ्तार होने के चलते ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पोल से जाकर टकराई। इसी बीच सड़क से जा रहा है कि दुपहिया चालक भी इसकी चपेट में आया। इस हादसे में कार में 4 से 5 लोग सवार थे जो की गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बाद में लोगों ने गंभीर रूप से घायल सभी युवकों को अस्पताल में दाखिल करवाया जहां इलाज के दौरान ऋषिकेश रमेश नितनवरे नामक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। 

इस हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका अभी भी अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि इस घटना के समय कार चालक ने शराब पी रखी थी नहीं या नहीं इसका भी खुलासा नहीं हो पाया है। सोनेगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।