logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उमरेड-नागपुर हाईवे पर भीषण हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में एक की मौत


नागपुर : उमरेड-नागपुर हाईवे पर कुही फाटा शिवार में आज सुबह दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना में मृत ट्रक चालक नंदकिशोर रामभाऊजी सावरकर है। 

मिली जानकारी के मुताबिक ब्रम्हपुरी वडसा से लाकर उमरेड होते हुए नागपुर कापसी जा रहा एक ट्रक, डीजल खत्म होने के कारण रास्ते में बंद हो गया था। चालक ट्रक में डीजल भरने के लिए नीचे उतरकर पंप से एयर निकाल रहा था, तभी पीछे से नागपुर की ओर आ रहे दूसरे ट्रक  के चालक बहादुर धनेश्वर यादव ने तेज रफ्तार में ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नंदकिशोर सावरकर के सिर, छाती और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चालक को तत्काल नागपुर मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके साथ ही दूसरा ट्रक भी घटनास्थल पर पलट गया। जिससे दूसरे ट्रक का चालक बहादुर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।