logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कामठी-नागपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो अन्य घायल


नागपुर: कामठी के रामगढ़ निवासी रोशन नीलांबर नायक (26) की मंगलवार सुबह 4.30 बजे एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में कार्यरत था। 

नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कर्मचारी रोशन, कामठी नागपुर रोड पर गरुड़ चौक के पास दो साथियों के साथ हवाई अड्डे पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। तभी उनके वाहन का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे लोहे की रेलिंग से टकरा गया।

हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में बैठे रोशन नाइक की मौके पर ही मौत हो गई। उनके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद रोशन के शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा कैसे हुआ।