logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आघाड़ी अगर एक हुई तो फडणवीस की सीट पर आएगा कसबा पेठ जैसा चुनाव परिणाम


नागपुर: पुणे के कसाबा पेठ उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है.कसबा पेठ उप चुनाव  में 28 साल बाद बीजेपी की हार हुई है. कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर ने बीजेपी के हेमंत रासेन को 11 हजार 400 वोटों से हराया है. इस चुनाव परिणाम की आड़ में कांग्रेस नेता आशीष देशमुख ने बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है. साथ ही कांग्रेस नेता आशीष देशमुख ने दावा किया है कि पुणे के उपचुनाव चुनाव में जो हुआ, वही नागपुर की  दक्षिण-पश्चिम  सीट यानी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्वाचन क्षेत्र में होगा. खास बात यह है कि कांग्रेस नेता आशीष देशमुख ही थे जो 2019 के विधानसभा चुनाव में देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ खड़े हुए थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.आशीष देशमुख ने दावा किया है कि कसबा पेठ और दक्षिण पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र राजनीतिक, भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों में समान हैं। साथ ही यह भी दावा किया कि दक्षिण पश्चिम नागपुर में महाविकास अघाड़ी के एकजुट होने पर देवेंद्र फडणवीस की हार संभव है.