logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में बनेगा आईआईटी पवई का कैम्पस! VED की मांग पर नितिन गडकरी ने धर्मेंद्र प्रधान को लिखा पत्र 


नागपुर: आईआईएम, ट्रिपल आईटी, एम्स के बाद एक और प्रमुख शिक्षण संस्थान को नागपुर में स्थापित किया जा सकता है। देश की प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक आईआईटी पवई का कैम्पस नागपुर में बनाया जा सकता है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा और उपराजधानी में कैम्पस बनाने की मांग की है। 

ज्ञात हो कि, विदर्भ आर्थिक विकास परिषद् के अध्यक्ष देवेंद्र पारेख ने आईआईटी पवई का कैम्पस को नागपुर में स्थापित करने की मांग की थी। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिख कर कैम्प्स को नागपुर में बनाने की मांग की है। 

विदर्भा के छात्रों को होगा बड़ा फायदा 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "नागपुर में एम्स, वीएनआईटी, ट्रिपल आईटी और आईआईएम सहित कई राष्ट्रीय दर्जे के शिक्षण संस्थान है। हालांकि, आईटी के लिए कोई सुविधा नहीं है। जिस तरह आईटी खड़गपुर का कैंपस कोलकाता में बनाया गया है, उसी के तर्ज पर नागपुर में एक आईआईटी पवई का विस्तार केंद्र स्थापित किया जा सकता है। जिससे यहां के लोगों को फायदा मिलेगा।" 

वर्धा रोड पर बनाया जा सकता है कैपम्स 

मौजूदा समय में केंद्रीय स्तर के पांच संसथान नागपुर में संचालित है। जिसमें एम्स, आईआईएम, ट्रिपल आईटी, वीएनआईटी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी है। एम्स, आईआईएम का कैम्पस जहां मिहान में बनाया गया है। वहीं ट्रिपल आईटी और लॉ यूनिवर्सिटी का वर्धा रोड पर बुटीबोरी के पास बनाया गया है। सभी संस्थानों पर पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। अगर केंद्रीय मंत्री के मांग मानी जाती है तो वर्धा रोड पर आईआईटी का कैम्पस बनाया जा सकता है। आईआईटी को स्थपित करने के लिए कम से से कम 20-25 एकड़ जमीन की जरुरत पड़ेगी जो आसानी से यहां उपलब्ध हो जाएगी।