logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

डोंबिवली में डॉक्टरों पर हमले के विरोध में IMA का महाराष्ट्र बंद, 20 जुलाई को 24 घंटे बंद रहेंगी नियमित स्वास्थ्य सेवाएं


मुंबई/नागपुर: डोंबिवली के शास्त्रीनगर महानगरपालिका अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हुए हमले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) महाराष्ट्र ने राज्यव्यापी 24 घंटे के बंद का ऐलान किया है। यह बंद 20 जुलाई 2026 सुबह 6 बजे से 21 जुलाई 2026 सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान राज्यभर में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी।

आईएमए के आह्वान को एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी के डॉक्टरों, नर्सिंग संगठनों और पैरामेडिकल स्टाफ का भी समर्थन प्राप्त है। बंद के दौरान सभी अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं और पूर्व निर्धारित (इलेक्टिव) सर्जरी पूरी तरह बंद रहेंगी। हालांकि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवाएं, आईसीयू, प्रसूति सेवाएं और जीवनरक्षक उपचार बिना किसी बाधा के जारी रहेंगे।

आईएमए ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की मांग को लेकर किया जा रहा है।

संगठन ने राज्य सरकार से मांग की है कि डोंबिवली हमले के आरोपियों के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही 'महाराष्ट्र मेडिकेयर सेवा व्यक्ति एवं मेडिकेयर सेवा संस्था अधिनियम, 2010' में संशोधन कर इसे और अधिक सख्त बनाया जाए। संगठन ने हमलावरों पर गैर-जमानती धाराएं लगाने, मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और सभी अस्पतालों में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य करने की भी मांग की है।

आईएमए महाराष्ट्र के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुलकर्णी और सचिव डॉ. विक्रांत देसाई ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार 9 अगस्त 2026 तक इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो 'यूनाइटेड मेडिकल फ्रंट' के बैनर तले पूरे महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।