logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मेडिकल अस्पताल में निवासी डॉक्टर ने महिला निवासी डॉक्टर का नहाते समय वीडियो निकाला !


नागपुर: मेडिकल अस्पताल हमेशा किन्ही न किन्ही वजहों से चर्चा में रहता है.अब एक निवासी डॉक्टर द्वारा हॉस्टल में एक महिला डॉक्टर के नहाने का वीडियो निकाले जाने का मामला सामने आया है.इस मामले की शिकायत मिलने के बाद मेडिकल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय समिति किया है.आरोप के मुताबिक हॉस्टल में निवासी डॉक्टर ने अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो निकालने का प्रयत्न किया। मेडिकल में निवासी डॉक्टरों के लिए स्वतंत्र हॉस्टल है.एक ही हॉस्टल में महिला और पुरुष डॉक्टरों के रहने की व्यवस्था परिसर में है.प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात द्वितीय वर्ष की महिला निवासी डॉक्टर नहाने के लिए गयी इसी दौरान एक पुरुष निवासी डॉक्टर ने उसका वीडियो निकालने का प्रयत्न किया। महिला डॉक्टर को इसकी भनक लगने पर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को डीन ऑफिस में शिकायत की गयी.डीन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल डॉक्टरों के हॉस्टल के वार्डन और निवासी डॉक्टरों के प्रतिनिधियों की बैठक ली और सम्बंधित डॉक्टर के मोबाइल की जांच भी की गयी लेकिन उसमें कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। बावजूद इसके तत्काल इस मामले की जांच के लिए उपअधिष्ठाता डॉ. देवेंद्र माहोरे, उपअधिष्ठाता डॉ. उदय नारलेवार, डॉ. अर्चना देशपांडे, डॉ. गौर, डॉ. मनीष ठाकरे, डॉ. जयेश मुखी इनकी 6 सदस्यीय समिति का गठन किया गया.