logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जी-20 के नाम पर नियमों को ताक पर रखकर हो रहे काम?


नागपुर:नागपुर में सुंदरता की आड़ में पर्यावरण के साथ खिलवाड़ का मामला नागपुर में सामने आया है. शहर में सी 20 की बैठक होनी है इसके लिए शहर भर में सजावट के नाम पर पेड़ो में किले ठोक कर रंग बिरंगी लाइट्स लगायी है. ख़ास बात ये की मनपा ने इस काम के लिए करोडो रूपए खर्च किये है। लेकिन शहर में पर्यावरण के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्त्ता मनपा के सजावट के इस तरीक़े को नियम के विरुद्ध मानते है.शहर के कुछ चुनिंदा और खास इलाकों में आकर्षक विद्युत् सजावट की गयी है जिसके तहत पेड़ों पर लाइटिंग लगाई गई है.पेड़ों और रास्ते के अगल बगल की गई यह लाइटिंग इन दिनों आकर्षण का केंद्र बन चुका है इसमें कोई दोमत नहीं। शहर वासी इस आकर्षक लाइटिंग का लुफ्त भी उठा रहे है और सेल्फी भी खींच रहे है.लेकिन पेड़ो में लाइटिंग लगाने के लिए बड़ी मात्रा में पेड़ों पर कीले ठोंकी गयी है जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

यह सारा काम नागपुर महानगर पालिका के द्वारा ही किया गया है लेकिन अब इस पर विवाद के बाद मनपा अपना पल्ला झाड़ते हुए दिखाई दे रही है.मनपा के उद्यान विभाग के निरीक्षक अमोल चोरपगार ने यूसीएन न्यूज़ को बताया की पेड़ों पर इस तरह से कीलो का गाड़ा जाना गलत है इसलिए लाइटिंग को निकाले जाने का निर्देश दे दिया गया है.मनपा के उद्यान निरीक्षक के इस बयान के बाद यह भय है की क्या टैक्सपेयर के करोड़ों रुपयों के पैसे ऐसे बर्बाद हो गए जिससे न आँखों को सुकून ही मिलेगा और न ही सेल्फ़ी खिंचाने का मौका। जी-20 के तहत मनपा ने शहर भर में कई विकास कामों को अंजाम दिया है जिसके तहत इस तरह की लाइटिंग भी लगाई गई है. शहर के रहाटे कॉलोनी, वर्धा रोड, सिविल लाइन, एयरपोर्ट परिसर, जैसे कई इलाकों से आप गुजरे तो इस तरह पेड़ पर लगे लाइट्स देखकर आप खुश होंगे लेकिन सजावट के लिए इन लाइट्स के इस्तेमाल से जरूर शहर और पेड़ की खूबसूरती में चार चाँद लग जाते हो लेकिन इस तरह के काम से पेड़ो के अस्तित्व पर खतरा बन जाता है. 

इसी बीच महानगर पालिका का 1 नवम्बर 2022 को मनपा ने उद्यान अधीक्षक द्वारा घनकचरा व्यवस्थापक,मनपा के नाम लिखा गया एक पत्र सार्वजनिक हुआ है जिसमे शहर के कुछ हिस्सों में पेड़ों के संरक्षण के लिए सीसीटीवी को हटाने के पेड़ों में चस्पा किये गए विज्ञापनों,कीलो को निकालने के संबंध में कार्रवाई की मांग की गयी थी.