logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुराने विवाद में साथी की चाकू से गोदकर हत्या, फिर थाने पहुंच किया आत्मसमर्पण


नागपुर: यशोधरा नगर पुलिस थाना अंतर्गत पीली नदी परिसर में पुराने विवाद के चलते युवक ने अपने ही साथी की निर्मम हत्या कर दी। हालांकि इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने गिट्टी खदान में जाकर क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम के पास जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। मृतक भारत गुलाब उइके बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक भारत गुलाब उइके बताया जा रहा है जोकि धोबी घाट पीली नदी परिसर में रहता था और  टाइल फिटिंग का काम करता था। जबकि आरोपी  रूपेश उर्फ बंटी गडकरी है जो कि मांडवा बस्ती में रहता है और हमाल का काम करता है। इन दोनों की आपस में जान पहचान है। ये दोनों अक्सर पीली नदी परिसर सहारे भोजनालय में खाना खाने आते थे और भोजनालय के बाहर ही  बैठ कर बातें करते थे।

15 दिन पहले खाने पीने के बाद शराब के नशे में इन दोनों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में भारत ने रूपेश को गाली -लौच के बाद हाथ मुक्की  से पिटाई कर दी थी। इसी का गुस्सा रुपेश के मन में था और वह बदला लेने की फिराक में था। बीती रात करीब 10:30 बजे भारत अपने दो दोस्तों के साथ भोजनालय के बाहर ही बने ओटे पर बैठकर बातें कर रहा था। 

उसी दौरान आरोपी रुपेश बहा दुपहिया से आया और पीछे से भारत की पीठ पर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया और वहां से भाग गया। भारत के दोस्तों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और आरोपी की तलाश करने लगी। बाद में रुपेश ने अपने एक दोस्त की मदद से गिट्टीखदान क्राइम ऑफिस में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। यशोधरा नगर पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।