logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महंगाई का झटका, टमाटर पहुंचा 100 रूपये किलो; अन्य सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी


नागपुर: मानसून आते ही महंगाई ने आम लोगों को झटका देना भी शुरू कर दिया है। सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने लगी है। उपराजधानी में टमाटर जहां 100 किलों पहुंच गया है, वहीं अन्य सब्जियों के दामों में भी भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। सब्जियों के दामों में हुई बढ़ोतरी से किचन का बजट बिगड़ गया है। 

रविवार तक खुदरा बाज़ार में 60 से 80 रुपए प्रति किलो में बिकने वाला टमाटर मंगलवार आते आते 100 रुपए प्रति किलो से अधिक में बिकने लगा है। जबकि बाक़ी सब्ज़ियो के दामों में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। अकेले टमाटर के दामों में ही बढ़ोतरी नहीं आई है, बीते कुछ दिनों में मिर्ची और अदरक की कीमत में भी बड़ा इजाफा हुआ है। मिर्ची कीमत अब 80 से 100 रुपये किलो तक हो चुका है जबकि अदरक की कीमत में पिछले हफ्ते 80 रुपये प्रति किलो था जो अब 240 रुपये प्रति किलो हो गया है।

कम आवक से बढे दाम 

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि टमाटर दो तीन दिन पहले यह 70 रुपये किलो बिक रहा था, लेकिन इसकी कीमत 100 रुपये के पार पहुंच चुकी है। नागपुर में टमाटर का एक क्रेट थोक बाजार में 1800 से 1900 रुपये पर बिक रहा है। बता दें कि एक क्रेट में 24 किलो तक टमाटर आता है। टमाटर के दाम में इजाफे की वजह से आपूर्ति में कमी को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है बीते दिनों हीट वे के बाद जो बारिश हुई उसकी वजह से इसकी सप्लाई में कमी आई है। आपूर्ति में कमी के कारण ही दामों में इजाफा हुआ है। 

मंगलवार को रही सब्जियों के दाम 

क्रमांक 

सब्जियो 

कीमत प्रति किलो (चिल्लर)

1

बैगन 

80

2

फूलगोभी

80

3

पत्ता गोभी

60

4

धनिया

40

5

हरी मिर्च

100

6

पालक

60

7

ग्वार फल्ली

100

8

करेला 

100-120

9

कद्दू 

50

10

चौलाई भाजी

100

11

भिंडी

80

12

लौकी

40

13

कटहल

80

14

कैरी

100