logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप हुआ ठप, पैसे कट रहे लेकिन बुक नहीं हो रही टिकट


नागपुर: आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप तकनीक परेशानी के कारण मंगलवार को ठप हो गया। इस कारण लोग न वेबसाइट से टिकट बुक कर पा रहे हैं और न ही एप से। टिकट बुकिंग करने के समय पैसे तो कट जा रहे हैं लेकिन टिकट बुक नहीं हो पा रही है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं इस समस्या पर ाइरसीटीसी ने बयान जारी करते हुए जल्द से जल्द दिक्कत दूर करने की बात कही है।

आईआरसीटीसी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "तकनीकी कारणों से टिकटिंग सेवा उपलब्ध नहीं है. हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है। जैसे ही तकनीकी समस्या ठीक हो जाएगी हम सूचित करेंगे।" 

स्टेशन पर लगी लोगों की भीड़ 

आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप ठप होने के कारण स्टेशन पर आरक्षण खिड़की पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। सीताबर्डी, इतवारी और अजनी में लोगों की टिकट बुक करने के लिए भीड़ लग गई है। मौजूदा समय जितनी खिड़की मौजूद है वह भीड़ के कारण कम पड़ती जारही है। इसी को देखते हुए नागरिको ने रेलवे प्रशासन ने जितने दिन यह दिक्कत चल रही है तब तक आरक्षण खिड़की बढ़ाने की मांग की है।

अन्य एप से कर सकते हैं टिकट बुकिंग 

आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप ठप होने के बाद यात्री दूसरे एप से टिकट बुक कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ने कहा है कि यूज़र्स वैकल्पिक रूप से टिकट अन्य B2C प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Makemytrip, ixigo आदि के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।