logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

घर की आर्थिक स्थिति सुधारने काम पर लौटना जरुरी है, माँ को ऐसा कहते हुए निकली जोया अब दोबारा नहीं लौटेगी


नागपुर: समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं का दौर जारी है। समृद्धि हाईवे पर बुलढाणा के पास पिंपलखुटा में विदर्भ ट्रैवल भयानक हादसे का शिकार हो गई है। ड्राइवर के नियंत्रण खोने से बस सीधे डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद ट्रैवल्स बस में आग लगने से 25 से ज्यादा यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना रात करीब 2 बजे की है। बस नागपुर से पुणे जा रही थी। सबसे पहले ये बस डिवाइडर से टकराई बाद में बस लोहे के खंभे से टकराकर पलट गई। तभी बस में आग लग गई। इस बस में कुल 33 यात्री सवार थे। ज्यादातर यात्री यवतमाल, वर्धा, नागपुर के थे। इसमें नागपुर के दिघोरी इलाके में रहने वाली जोया शेख भी शामिल थीं।

पिता की असामयिक मृत्यु और माँ की असामयिक मृत्यु के कारण परिवार की ज़िम्मेदारी 3 भाई-बहनों पर आ गई, बड़े भाई अजहरुद्दीन शेख और जाकिर शेख टाइल्स लगाने का काम करते थे जबकि बहन ज़ोया शेख एक इवेंट कंपनी में काम करती थीं। इस कारण वह हमेशा घर के बाहर जाकर काम करती थी।

जोया, जो हाल ही में ईद के मौके पर काम से छुट्टी लेकर घर आई थी। छुट्टी समाप्त होने के बाद वह वापस पुणे जाने के लिए तैयार हुई। हालांकि, इस दौरान माँ ने उसे एक दिन और रुकने के लिए कहा। लेकिन घर की आर्थिक स्थिति को ठीक करने का कह वह शुक्रवार को ही निकला गई।

नागपुर से पुणे जाने के लिए ज़ोया ने विदर्भ ट्रेवल्स की बस पकड़ी। हालांकि, यह बस उसके लिए काल बन गई। हादसे में उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई। परिवार की इकलौती बेटी के चले जाने के बाद पुरे परिवार में मातम छा गया है। वहीं बहन का शव लेने के लिए भाई बुलढाणा पहुंच चुके हैं।