logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: दोपहर में बरसे जमकर बारिश, घरों में घुसा पानी; हजारो हेक्टर फसल बर्बाद


नागपुर: रविवार सुबह से ही नागपुर (Nagpur) के आसमान में कालो बदलो के डेरा था इसी बीच दोपहर बाद आंधी तूफ़ान के साथ तेज बारिश ने दस्तक दी। बिजली की गड़गड़ाहट के साथ हुई भारी बारिश (Rain) ने शहर के पुरे इलाको को भिगो दिया। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में जमकर ओले भी गिरे। कुछ घंटो आयी तेज बारिश ने शहर के कई इलाको में जलभराव के हालात बने रहे है। वहीं जिले के हजारो हेक्टर फसल (Crops) बर्बाद हो गई। 

घरों में घुसा पानी 

कुछ समय की बारिश ने नागपुर मनपा की पोल खोल दी। शहर के कई इलाको में जल भराव देखने को मिला। कई क्षेत्रों में सड़क का पानी घरो में भी घुस गया। शहर से सटे वाड़ी परिसर में भारी बारिश का आलम ये रहा की यहाँ रिहायशी इलाको की सड़को पूरी तरह पानी में डूबी रही। यही नहीं सड़क पर जमा पानी लोगो के घरो में घुस गया। जिससे कारण  स्थानीय लोग दिन भर परेशान रहे।

फसलों को भारी नुकसान

नागपुर में गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि से थोड़ी राहत जरूर मिली है। लेकिन किसानों को मौसम के बदले मिजाज की वजह से परेशानी हो रही है। तेज आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों की सैकड़ों एकड़ की फसल बर्बाद हो गई है। कळमेश्वर तहसील के कोहळी, सवांद्री,मोहपा और काटोल  तहसील के इसापूर, झिल्पा, चिखली, मेंडकी,सोनोली,गोंडीदीग्रस,मोहखेडी ,येनवा,वाढोना गांव में बड़े प्रमाणे में ओलावृष्टि होने से रबी फसले, गहू,चना,संत्रा,मोसंबी को काफी नुकसान पंहुचा है। किसानों के सामने अब जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

किसानों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द फसल का पंचनामा कर मुआवजा दे। वही  नागपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र  ने 19 मार्च के लिए नागपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। इस दौरान जिले में अलग-अलग स्थानों पर तूफानी हवाएं, बिजली गिरने की चेतावनी जारी की थी।