logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: सुबह शहर में जमकर बरसे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट


नागपुर: बीते कई दिनों से शहर में रुक रुक बारिश हो रही थी। लोग भारी बारिश के लिए तरस गए थे। शुक्रवार को भारी बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह से ही जिले और उसके आस पास के इलाको में भारी बारिश हुई। बारिश से जहां नागरिकों को राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ कई इलाको में जल जमाव की स्थिति भी दिखाई दी।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी जोरदार बारिश 

शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई है। हिंगना, कोराडी, हुड़केश्वर जैसे कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश दर्ज हुई। जिसके चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की ताज़ा अपडेट की माने तो स्थानीय स्तर पर हो रहे बदलाव के कारण नागपुर में बारिश हो रही है। वही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए शहर में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

जल जमाव से बिगड़ी नागरिकों को परेशानी

कई घंटों तक लगातार बारिश होने से शहर के कई स्थान जलमग्न रहे है। सड़को के किनारे पानी जमा रहा है। जबकि कई मार्ग पानी में डूबे में रहे । जिससे यातयात बुरी तरह प्रभावित रहा है। सुबह-सुबह दफ़्तर जाने निकले लोगो को इस दौरान भारी मुस्किलों का सामना करना पड़ा।