logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Jagannath Yatra 2023: जय जगन्नाथ के नारों से गुंजी उपराजधानी, निकाली गई भव्य रथ यात्रा


नागपुर: देश सहित दुनिया भर में आज धूम-धाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष यह यात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल की दशमी तक चलती है। इस रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ रथ में विराजमान होते हैं और इनके साथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भी होते हैं। राज्य की उपराजधानी नागपुर में धूम-धाम से रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त इस यात्रा में शामिल हुए।

रामेश्वरी रोड के कुकड़े लेआउट स्थित मंदिर से पारंपरिक तरीके से रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा के पहले मंदिर में सुबह मंगला आरती हुई और भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया। फिर रथों की पूजा हुई। रथ में पहले बलभद्र, फिर बहन सुभद्रा और इसके बाद भगवान जगन्नाथ को बैठाया गया। इस दौरान भगवान का श्रृंगार भी किया  गया था।  जिसके बाद रथ को हाथ से खींचते हुए आगे ले जाया गया।  

उड़िया समाज के अध्यक्ष भवानी प्रसाद मिश्रा ने इस जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान आयोजित विविध धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि, “आज यात्रा निकाली गई और 28 तारीख को भगवान जगन्नाथ वापस मंदिर आएंगे।”