logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

जायश पुजारी ने ही किया था फ़ोन, आयुक्त अमितेश कुमार बोले- जेल से दो फ़ोन और दो सीम बरामद


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी देने मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसके तहत बेलगावी जेल में बंद जयेश पुजारी ने ही दोबारा फ़ोन किया था और धमकी दी थी। इस बात की जानकारी शुक्रवार को नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इसी के साथ कुमार ने यह भी बताया कि, पुजारी को गिरफ़्तार करने के लिए प्रोटेक्शन वारंट जारी कराया जारहा है।

आयुक्त ने आगे बताया कि, "बेलगाम गई नागपुर पुलिस ने गुरुवार को स्थानीय और जेल प्रशासन की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें टीम को जेल के अंदर से दो मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद हुआ है। उन्हीं का इस्तेमाल कर आरोपी ने केंद्रीय मंत्री को धमकी दी।"

उन्होंने आगे कहा, "आरोपी दोनों मोबाइल फ़ोन को नष्ट करने की कोशिश में था, लेकिन उसके पहले में हमने दोनों फ़ोन और सिम को बरामद कर लिया। आरोपी का बयान दर्ज किया है और उसके अनुसार अभी आगे की जांच जारी है।"

युवती को कोई सहभागिता सामने नहीं आई

वहीं इस मामले में संदिग्ध युवती को गिरफ्तार करने के सवाल पर कुमार ने बताया कि, "पीड़िता युवती का भी जांच जारी है। अभी तक की जांच में धमकी देने के मामले में युवती की इसमें को सहभागिता अभी तक सामने नहीं आई है। फ़िलहाल हम अभी आगे की जांच कर रही है।"