logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

काछीपुरा अतिक्रमण मामला विधानसभा में गूंजा, विधायक विकास ठाकरे ने मनपा अधिकारियों पर पैसे लेने का लगाया आरोप


नागपुर: काछीपुरा अतिक्रमण का मामला आज फिर से विधानसभा में गूंजा। पश्चिम नागपुर विधायक विकास ठाकरे ने यह मुद्दा उठाते हुए नागपुर महानगर पालिका के अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, मनपा अधिकारियो ने ढाबा चलाने वालों से पैसे लिए हैं, इसी के कारण विधानसभा से नोटिस जारी होने के बाद भी अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।" इसी के साथ उन्होंने सरकार पर नागपुर शहर में ऐसे तमाम अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की। 

विकास ठाकरे ने कहा, “शहर के अंदर मौजूद मनपा की जगहों पर अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्ज़ा कर लिया गया है। मनपा के अधिकारी आखों में पट्टी बांधकर अपनी जमीन को निजी लोगों को इस्तेमाल करने दे रही है। वह इन लोगों से पैसे खाने का काम कर रहे हैं। इसको लेकर कई बार मनपा आयुक्त को भी निवेदन दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।"

उन्होंने आगे कहा, “पिछली बार भी सदन में यह मुद्दा उठाया गया था, तब विधानसभा सचिव ने मनपा आयुक्त को पत्र लिखा। लेकिन इसके बाद भी अगर कोई कार्रवाई नहीं होरही तो इसको सदन में उठाकर कोई फायदा नहीं है।” वहीं इस मामले की जांच करने की मांग करते हुए ठाकरे ने कहा, “अतिक्रमणकारी सालों से बैठे हुए हैं। उन्हें वार्ड अधिकरियों का समर्थन प्राप्त है। इसलिए ऐसी जगहों पर कार्रवाई करते हुए वह जगह वापस लेनी चाहिए।” 

काछीपुरा का मुद्दा उठाते हुए ठाकरे ने कहा, “नागपुर शहर में पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय की जगह पर बड़े-बड़े होटल व्यवसाइयों ने कब्ज़ा कर के रखा हुआ है। इसी के साथ वहां लॉन भी बनाएं आगये हैं। इस अतिक्रमण के कारण वहां दुर्घटना की स्थिति बन गई है।” ठाकरे ने नगर विकास विभाग से जल्द से जल्द इस अतिक्रमण को हटाने की मांग की।