logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Kamptee: आवारा कुत्तों के हमले से ग्रामीणों में दहशत, सोनेगांव में गाय के बछड़े की मौत, तीन गायें भी गंभीर रूप से घायल


नागपुर: कामठी तहसील के सोनेगांव क्षेत्र में जंगली और आवारा श्वानो के हमलों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। हाल ही में हुए एक हमले में गाय के बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीण और किसान वर्ग में भय का माहौल है। कई बार बाघ और अन्य जंगली जानवरों के हमलों में मवेशियों की मौत और घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले सोनेगांव राजा इलाके में लगभग 10 से 12 आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला किया था, जिसमें सौरभ राजेश्वर ढोले के छह बछड़ों की मौत हो गई थी। 

वहीं सोमवार को पंढरी भोयर के खेत में बांधी गई गायों और बछड़ों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसमें एक बछड़े की मौके पर मौत हो गई और तीन गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और जांच शुरू की। 

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रहे इन हमलों के बावजूद प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में यह खतरा इंसानों की जान तक पहुंच सकता है।