logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

केसीआर ने उपराजधानी में भरी हुंकार, पार्टी कार्यालय उद्घाटन के बाद बोले- राज्य का हर चुनाव लड़ेगी बीआरएस


नागपुर: भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव अपनी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने में लग गए हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने तेलंगाना के बाहर पार्टी का विस्तार पर काम करना शुरू कर दिया है। केसीआर ने पार्टी के विस्तार के लिए सबसे पहले महाराष्ट्र को चूना है। इसी के मद्देनजर गुरुवार को केसीआर राज्य की उपराजधानी नागपुर पहुंचे। जहां उन्होंने राज्य के पहले कार्यालय का उद्घाटन किया। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आगामी सभी चुनाव अपने दम पर लड़ने का ऐलान भी किया। 

राज्य का हर चुना लड़ेगी बीआरएस

केसीआर ने कहा कि, "वह अपनी पार्टी के विस्तार करने यहाँ आएं हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में उनकी पार्टी के लिए परिस्थिति अनुकूल है। इस कारण अब राज्य के अंदर जितने भी चुनाव होंगे वह वहां लड़ेंगे। फिर चले वह लोकसभा का हो या ग्राम पंचायत का  वे और उनकी पार्टी महाराष्ट्र ने अपनी नई सियासी जमीन की तलाश में है।

फडणवीस को दिया जवाब 

इस दैरान केसीआर ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जवाब दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, "अगर फडणवीस राज्य में तेलंगाना मॉडल लागू कर लें और किसान आत्महत्या रुक जाए तो वह अपनी पार्टी को महाराष्ट्र में नहीं लाएंगे। वह महाराष्ट्र छोड़ मध्य प्रदेश चले जायेंगे।" ज्ञात हो नांदेड़ रैली के समय फडणवीस ने केसीआर को महाराष्ट्र नहीं आने और तेलंगाना संभालने की सलाह दी थी। जिसपर आज उन्होंने यह बात कही। 

विदर्भ पर दिया गोलमोल जवाब

हमेशा छोटे राज्यों की पैरवी करने वाले में KCR नागपुर में पृथक विदर्भ के सवाल से जवाब देने बचते दिखे। उन्होंने अलग विदर्भ पर स्टैंड लेने के बजाये केंद्र सरकार की आलोचना की।  उन्होंने कहा कि, "विदर्भ के अकेला नहीं जो अलग राज्य की मांग करता आया है। केंद्र सरकार के लिए 15-20 राज्य बनाना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन सरकार इस मुद्दों को और जटिल कर रही है।  

तेलंगाना से लगने वाले जिलों में नजर

बीआरएस प्रमुख ने राज्य में पार्टी का विस्तार करने के लिए तेलंगाना से लगने वाले जिलों पर पूरा फोकस रखा है। चंद्रपुर, नांदेड़, यवतमाल, गडचिरोली सहित कुछ अन्य जिलों पर भी बीआरएस की नजर है। तेलंगाना में शुरू कई स्कीम को लेकर इन जिलों के लोगों में आकर्षण देखा गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए राव ने बॉर्डर वाले जिलों पर ज्यादा फोकस किया है। सबसे महत्वपूर्ण विदर्भ के चार और मराठवाड़ा के दो जिले तेलंगाना से जुडते हैं। राव ने नांदेड़ में कुछ महीने पहले बड़ी रैली पर पार्टी को महाराष्ट्र में लॉच किया था। वहीं बीआरएस के आने के बाद से तमाम दलों के पूर्व विधायक, पूर्व सांसद बीआरएस में शामिल होना शुरू हो चुके हैं।