logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

खापरखेड़ा राख बांध मामला: जिलाधिकारी डॉ विपिन इटनकर ने की बैठक, पवार प्लांट को जारी किये नोटिस


नागपुर: खापरखेड़ा राख बांध टूटने मामले को लेकर आज जिलाधिकारी डॉ विपिन इटनकर ने बैठक बुलाई। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने खापरखेड़ा पावर प्लांट प्रशासन को नोटिस जारी किया और उनसे इसको लेकर जवाब माँगा। 

ज्ञात हो कि, 19 जुलाई को सुबह थर्मल पवार प्लांट का ऐश बैंड यानी राख का बांध फिर एक बार टूट गया था। इस घटना के बाद जांच में पाया गया की बांध में क्षमता के अधिक राख रखी हुई थी। इस दौरान भारी बारिश हुई, जिसके कारण एक बार फिर टूट गया। इससे पहले कोराडी थर्मल पावर प्लांट के बांध के टूटने की घटना हुई थी। 

इस घटना को लेकर शुक्रवार को नागपुर के जिलाधिकारी डॉ विपिन इटनकर ने पवार प्लांट के अधिकारियों और महाराष्ट्र प्रदुषण नियंत्रक मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद प्लांट को नोटिस जारी किया गया है। एमपीसीबी ने जानकारी देते हुए बताया की राज्य में फ्लाय ऐश पॉलिसी लागू है।  जिसके तहत  बिजली उत्पादक यूनिट को उसके यहाँ से निकलने वाली 100 फ़ीसदी ऐश को इस्तेमाल में लाया जाना जरुरी है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में भी निर्देश थर्मल पावर प्लांट के अधिकारियों को दिए।