logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कृपाल तुमाने ने फिर किया दावा, कहा- उद्धव के पास बचेंगे केवल पांच विधायक; नितिन देशमुख पर भी कही बड़ी बात


नागपुर: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अगुवाई में शिवसेना के विधायकों ने बाग्वट की है। तब से शिंदे और उद्धव गुट में वार-पलटवार का दौर शुरू है। वहीं दोनों गुट पार्टी में कब्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हुए हैं। जिस पर सर्वोच्च न्यायालय जल्द ही अपना फैसला सुनायेगा। अदालत के निर्णय से पहले शिंदे गुट सांसद कृपाल तुमने ने फिर से दावा कि, उद्धव गुट के 10 विधायक शिंदे गुट में शामिल होंगे। साथ ही यह भी दावा किया कि, जो हमें छोड़कर आए वह भी साथ आएंगे।"

तुमाने ने कहा, “भारत के संविधान के अनुसार, अध्यक्ष या उपाध्यक्ष के पास कोई निर्णय लेने की शक्ति नहीं होती है जब उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है। फिर भी झिरवाल ने उस फैसले को गलत तरीके से या किसी के दबाव में लिया और हमें अदालत में जाने के लिए मजबूर कर दिया। पांच जजों की बेंच अगले तीन से चार दिनों में हमारे पक्ष में फैसला सुनाएगी।”

तुमने ने आगे कहा, "राज्य अदालत में सत्ता संघर्ष की सुनवाई कर रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि परिणाम हमारे पक्ष में होगा। क्योंकि तत्कालीन डिप्टी चेयरमैन नरहरि झिरवाल द्वारा दिया गया फैसला गलत था।"

अदालत के निर्णय को लेकर हुई देर 

रामटेक विधायक ने कहा, "उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना के मौजूदा 16 विधायकों में से पांच विधायक ही भविष्य में वहां नजर आएंगे। उनके 10 विधायक हमारे संपर्क में हैं और जल्द ही हमारे पास आएंगे। यह विधायक पहले से ही हमारे पास आ रहे थे। लेकिन इसी बीच उन्होंने गुजारिश की कि कोर्ट के फैसले को एक बार लागू किया जाए। फिर हम आते हैं। इसलिए यह प्रक्रिया फिलहाल रुकी हुई है। लेकिन जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर हम उस गुट को फिर से बड़ा झटका देने जा रहे हैं।"

जो छोड़कर आएं वह भी होंगे शामिल

तुमने ने कहा, "इन 10 में विदर्भ, मराठवाड़ा, मुंबई, कोंकण जैसे पूरे महाराष्ट्र के विधायक शामिल हैं। उनके नाम फिलहाल नहीं बताए जा सकते हैं, शामिल होने के बाद ही पता चलेगा। जो पांच लोग हमेशा उद्धव ठाकरे के साथ हैं, वही रहेंगे। बाकी सब हमारे पास आएंगे। जनता के लिए समर्पित विधायक भविष्य में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में काम करेंगे।"