logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र के आएं सोने वाले दिन! चंद्रपुर के बाद नागपुर में भी मिला सोने की खान 


नागपुर: कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चंद्रपुर जिले के चिमूर और सिंदेवाही तहसीलों में सोने की खान मिलने की बात कही थी। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद विदर्भ में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। इन्ही चर्चाओं के बीच राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ने बड़ा दावा करते हुए नागपुर जिले के कुही और भिवापुर तहसील में भी सोने की खान होने का दावा किया था।  

जीएसआई की यह रिपोर्ट पहले भी प्रकाशित हो चुकी है। तदनुसार, GSI ने रिपोर्ट में उल्लेख किया था कि नागपुर मंडल में अन्य कीमती धातु के भंडार हैं। इनमें परसादी क्षेत्र में ही तांबे के भण्डार हैं। इसके साथ ही कुही, खोबना क्षेत्र में टंगस्टन के बड़े भंडार होने का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा नागपुर जिले में ही रनबोरी, भावनेरी क्षेत्रों में जिंक अयस्क के भंडार हैं। 

भंडारा जिले के साकोली बेल्ट में निकल, कोबाल्ट, क्रोमाइट, प्लैटिनम के प्रचुर भंडार हैं। यह न केवल भारत में बल्कि एशिया में भी ऐसे अयस्क भंडार का एकमात्र उदाहरण है। बस्तर बेसिन देश में कीमती धातुओं के लिए प्रसिद्ध है। विदर्भ के गढ़चिरौली, भंडारा और नागपुर क्षेत्र भी इसी घाटी में आते हैं। 

विशेषज्ञों ने जीएसआई द्वारा सर्वेक्षण किए गए स्थल पर फिर से सर्वेक्षण और उत्खनन का सुझाव दिया है। भिवापुर के परसोदी, किताली, मारूपार प्रखंड में सोना जमा है। परसोड़ी क्षेत्र में ही तांबे की खदानें हैं। कुही, खैबना क्षेत्र में टंगस्टन जमा। रनबोर शिवनेरी क्षेत्र में जिंक की खदानें हैं।