logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गोरेवाड़ा में जल्द दहाड़ेंगे गिर के शेर! सुधीर मुनगंटीवार ने दी बड़ी जानकारी


नागपुर: नागपुर के हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतराष्ट्रीय प्राणी संग्रहालय (Gorewada International Zoo) में जल्द ही शेर की दहाड़ सुनाई देने वाली है। इस संबंध में मंगलवार को राज्य के वन और पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) के बड़ी जानकारी दी है। जिसके बाद से इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

मंगलवार को मंत्री मुनगंटीवार नागपुर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों ने गोरेवाड़ा प्राणी संग्रहालय में शेर लाने को लेकर सवाल किया। जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "कल गिर से लाए शेरो की एक जोड़ी को मुंबई के संजय गांधी प्राणी संग्रहालय में छोड़ा गया है। हमने गुजरात सरकार से शेर की एक और जोड़ी देने की मांग की है। इस संबंध में हमने गुजरात राज्य के वन मंत्री से बात की है। वहीं अगले हफ्ते इसको लेकर फिर से बात करेंगे।"

शेरा हमारा राष्ट्रीय प्रतिक 

मंत्री ने आगे कहा, "शेर तो हमारे राष्ट्रीय प्रतिक है। हमारे अशोक चिन्ह में भी चार शेर की तस्वीर है। सेन्ट्रल विस्टा पर भी चार शेर है। वहीं जब कोई राजा राज करता है तो उसकी कुर्सी को भी सिंघासन कहते हैं।" उन्होंने कहा, “नागपुर के प्राणी संग्रहालय को विश्व का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र बनाना जाता है। यहां केवल शेर नहीं, दुनिया भर के तमाम जानवरों को रखा जाएगा।”

मुनगंटीवार ने कहा, “हम लगातर एक राज्य से दूसरे राज्य से प्राणियों को लाने और अपने बाघ वहां भेजने के लिए काम कर रहे हैं। देश के कई राज्यों और प्राणी संग्रहालय ने बाघ देने की मांग की है। जिसमे गुजरात, बिहार सहित असम भी शामिल है।” उन्होंने आगे कहा, “हम असम से शेर के बदले गेंडे ला सकते हैं क्या? इसको लेकर भी प्रयास कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें: 

  • अब हाथियों द्वारा किए नुकसान पर मिलेगा मुआवजा, वन मंत्री बोले- भरपाई के लिए जल्द जारी होगा नया जीआर