logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

स्थानिक स्वराज्य संस्था के चुनाव सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर निर्भर- बावनकुले


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका समेत राज्य की कई स्थानिक स्वराज्य संस्था के चुनाव लंबित है.शिवसेना पार्टी को लेकर शुरू विवाद के बीच पार्टी के अधिकार को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग का फ़ैसला आने के बाद कयास लगाए जा रहे है की राज्य सरकार चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करेगी। मगर सत्ताधारी दल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने ऐसी किसी संभावना से फ़िलहाल इनकार किया है.नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में बावनकुले ने कहा की स्थानिक स्वराज्य संस्था के चुनाव अब सिर्फ सर्वोच्च अदालत के निर्णय पर निर्भर है.तीन याचिकाये इस मामले में प्रलंबित है.उन पर फैसला आने के बाद ही चुनाव संभव है. सुप्रीम कोर्ट में फैसला आने तक कोई भी इन चुनावों को नहीं करा सकता है.यह सुप्रीम कोर्ट पर निर्भर करता है कि चुनाव कब कराना है.हमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना होगा।
 
बजट में फडणवीस करेंगे किसानों की मदत 
 गुरुवार को राज्य का वित्तीय बजट पेश होगा। यह पहली बार होगा जब देवेंद्र फडणवीस बजट पेश करेंगे। अपने इस बजट के लिए नागरिकों से सुझाव मंगाए गए है.बावनकुले ने उम्मीद जताई की बजट बेहद शानदार रहेगा इसमें कोई दो मत नहीं रहा सवाल विरोधियों का तो विरोध करना उनका काम ही है,जिन किसानों का नुकसान हुआ है उन्हें उनकी भरपाई मिलेगी। या सरकार काम करने वाली सरकार है.मुझे इस बात का अभिमान है की देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की सरकार ने नुकसान के तत्काल सर्वेक्षण का आदेश दिया है.कभी नहीं हुई ऐसी मदत सरकार द्वारा दी गई है..मुझे उम्मीद है की जल्द पंचनामा कर नुकसान भरपाई दी जायेगी।