logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ऐन वक्त पर प्रेमी ने दिया धोखा,विवाहिता ने मौत को लगाया गले


नागपुर: एक विवाहिता प्रेमिका को प्रेमी ने ऐन वक्त पर धोखा दे दिया इससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया। मृतक प्रेमिका तीन साल के बच्चे की माँ थी.मन को झकझोर कर रख देने वाली यह घटना नागपुर शहर से सटे कोराडी इलाके की है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मृतक 25 वर्षीय विवाहिता का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था.उसका पति एक निजी कंपनी में काम करता है और थोड़े अधिक पैसे कमाने के लिए एक फ़ूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम भी करता है.काम में व्यस्त रहने के कारण वो पत्नी को जरुरी समय नहीं दे पता था.इसी के चलते विवाहिता का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध जुड़ गया.वह उसे साथ घर छोड़ने की तैयारी में थी लेकिन बच्चे की वजह से वह यह कदम उठाने में असमर्थ साबित हो रही थी.हिम्मत कर उसने आखिरकार अपने पति को छोड़ने का फैसला लिया लेकिन प्रेमी ने ऐन वक्त पर धोखा दे दिया। इससे वो तनाव में रहने लगी और आखिर में रविवार दोपहर को उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है.