logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

NEET परीक्षा में मिले कम अंक, छात्र ने लगाई फांसी


नागपुर।  एमबीबीएस डॉक्टर बनने का सपना टूट जाने के कारण एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे नीट की परीक्षा में उम्मीद से कम अंक मिले थे।  मृतक भावेश तेजूसिंह राठौड़ (19) बताया गया। वह मूलत: कारंजा लाड (वाशिम) का रहने वाला था। नागपुर में नीट परीक्षा की तैयारी करने आया था।  वाठोड़ा के शिव सुंदरनगर में अपने रिश्तेदार लीलाधर राठौड़ के यहां रहता था।  भावेश को एमबीबीएस डॉक्टर बनना था। इसके लिए वह अक्टूबर महीने से जी तोड़ मेहनत कर रहा था।  दिन-रात पढ़ाई करता था और क्लासेस भी लगाई थी। 

मंगलवार को नीट परीक्षा के परिणाम आए। भावेश को 720 में से 588 अंक मिले थे। अपना रिजल्ट देखकर वह हताश हो गया और मंगलवार की रात अपने रूम में छत के हुक से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। वह परिजनों का फोन भी नहीं उठा रहा था। कोई प्रतिसाद नहीं मिलने के कारण बुधवार को तड़के 4 बजे लीलाधर उसके रूम पर गए।  दस्तक देने पर जवाब नहीं मिला। वह कमरे के भीतर फंदे पर लटका दिखाई दिया। तुरंत उसे नीचे उतारकर मेडिकल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।  

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।  सब- इंस्पेक्टर रवींद्र चव्हाण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पास ही सुसाइड नोट पड़ा था जिसमें उसने कम अंक मिलने के कारण आत्महत्या करने का जिक्र किया था। 588 अंक में उसे बीएएमएस या अन्य पाठ्यक्रम में तो प्रवेश मिल ही जाता लेकिन वह एमबीबीएस डॉक्टर बनना चाहता था। इसी वजह से उसने सुसाइड किया। भावेश के माता-पिता वाशिम में खेती करते हैं। इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। भावेश पढ़ाई में होनहार था लेकिन कम अंक मिलने पर वह ऐसा कदम उठा लेगा किसी ने सोचा नहीं था। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर किया है।