logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाराज यात्रियों को मनाने महा मेट्रो ने शुरू की कवायद,अब वीकेंड डिस्काउंट का ऐलान


नागपुर: टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद यात्रियों की संख्या में गिरावट देखने के बाद महामेट्रो ने अपनी किराये में रियायत देने वाली योजनाओं की घोषणा करना  शुरू कर दी है. हालही में छात्रों के लिए छूट के साथ हाल ही में एक के लिए  'दैनिक पास' की घोषणा की गई थी और  अब नागपुर के लोगों के लिए शनिवार-रविवार की छुट्टियों में मेट्रो से यात्रा करने के लिए ``वीकेंड डिस्काउंट'' योजना की घोषणा की गई है. इन दो दिनों में यात्रियों को टिकट की कीमत पर 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस योजना  अनुसार टिकट के अलावा अन्य यात्रा के लिए महाकार्ड का इस्तेमाल करने वाले यात्री भी इस छूट के पात्र होंगे। महामेट्रो सभी श्रेणियों के छात्रों को 30 प्रतिशत की छूट प्रदान करता है। इसके अलावा नागपुर मेट्रो ने हाल ही में यात्रियों के लिए डेली पास की सुविधा शुरू की है। इस योजना के तहत एक यात्री 100 रुपये में दैनिक पास खरीद सकता है और एक दिन में जितनी बार जरूरत हो मेट्रो में यात्रा कर सकता है। विभिन्न निजी कार्यों के लिए बाहर जाने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए 'वीकेंड डिस्काउंट' की अवधारणा तैयार की गई है.