logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Maharashtra Assembly Expansion: आखिर एन कुमार ने जवाब किया दाखिल


नागपुर: लंबे दवाब और प्रशासन की चेतवानी के बाद आखिर कर एन कुमार ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है। सूत्रों से जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा अल्टीमेटम दिए जाने के बाद अब भूस्वामी ने सोमवार को जवाब दाखिल कर दिया।

विधानभवन के विस्तार के लिए एन. कुमार के स्वामित्व वाली इमारत का अधिग्रहण किया जाएगा. इस उद्देश्य के लिए भूस्वामी को नोटिस भी जारी किया गया था. प्रशासन ने भवन और भूमि की कीमत तय कर दी. प्रशासन ने बातचीत के जरिए भूमि अधिग्रहण पर जोर दिया है.

बैठक में जिला प्रशासन द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर विचार करने के लिए भूस्वामी से समय मांगा गया. इस पर एन. कुमार के प्रतिनिधियों को जवाब देने के लिए 8 दिन का समय दिया गया. तद्नुसार हाल ही में एन. कुमार द्वारा जिला प्रशासन को जवाब प्रस्तुत किये जाने की सूचना है. कार्रवाई की जा रही है, इसलिए यह कहा जा रहा है कि प्रशासन अगली कार्रवाई का निर्णय भूमि मालिक द्वारा जवाब में कही गई बातों के आधार पर करेगा।