logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते सहायक कामगार आयुक्त को किया गिरफ्तार


नागपुर: सीबीआई की भ्रस्टाचार विरोधी यूनिट ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक कामगार आयुक्त को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अधिकारी का नाम विनय जायसवाल है। लोक उद्यम (पीएसयू) विभाग से सेवानिवृत्त हुए दो कर्मचारियों से ग्रैच्चुयटी के पैसे देने के लिए जायसवाल ने 30 हजार की रिस्वत मांगी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त हुए दो कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद भी सरकारी फ्लैट नहीं लौटाया। इसलिए उनके विभाग ने सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय सीजीओ कॉम्प्लेक्स, सेमिनरी हिल्स में उनके ग्रेच्युटी मामले को वर्गीकृत किया था। दोनों की ग्रेच्युटी की राशि सहायक श्रम आयुक्त के कार्यालय में जमा करा दी गई।

पिछले हफ्ते दोनों रकम लेने ऑफिस गए थे। सहायक श्रम आयुक्त विनय कुमार जायसवाल ने प्रति व्यक्ति 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। समझौता होने पर वे दोनों से 30 हजार रुपये लेने को तैयार हो गए। उन कर्मचारियों ने सीबीआई कार्यालय में शिकायत की।

पुलिस उप महानिरीक्षक एम. एस. खान ने तुरंत ट्रैप ऑपरेशन का आदेश दिया। सीबीआई ने मंगलवार दोपहर विनय कुमार जायसवाल को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। खबर है कि सीबीआई ने जायसवाल के घर पर छापा मारा और कुछ पैसे और दस्तावेज जब्त किए।