logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक चोरी करने वाली अंतरराजीय गिरोह का किया भंडाफोड़


नागपुर: नागपुर ग्रामीण के स्थानीय अपराध शाखा पुलिस की टीम ने राष्ट्रीय महामार्ग पर ट्रक चोरी करने वाली अंतरराजीय चोरों की एक टोली का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों  को ग्रिफ्तार किया है। पकड़े गए चारों आरोपीई  मुंबई, पंजाब और उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित हैं और उनके खिलाफ इससे पहले  भी डकैती के कई मामले दर्ज होने की जानकारी है। मौदा सहित रामटेक परिसर से आरोपियों ने दो ट्रक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था जिसकी जांच में ही इस टोली का पर्दाफाश हुआ है।

राष्ट्रीय महामार्ग के मौदा के पास से 17 फरवरी की शाम एक कार में सवार होकर आए आरोपियों ने एक ट्रक के कंडक्टर और ड्राइवर को बंधक बनाकर उस ट्रक को चोरी कर लिया था और बाद में आरोपीयों ने इन दोनों बंधकों को कान्हान परिसर के गोंडेगांव खदान के पास उतारकर ट्रक लेकर फरार हो गए थे। इसी तरह 2 दिन बाद 19 फरवरी को रामटेक परिसर के खिड़सी पुल के पास से भी एक टिप्पर के कंडक्टर ड्राइवर के हाथ पैर बांधकर इसी तरह से दूसरी वारदात को अंजाम दिया गया। 

इन दोनों ही मामलों में ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने पर्दाफाश करते हुए ट्रक चोरी के इन मामलों को अंजाम देने वाली एक अंतरराजीय टोली का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को ग्रिफ्तार किया है।

इस टोली का सरगना सिमरजीत सिंह सरदार बताया जा रहा है जोकि पंजाब का रहने वाला है और पेशे से ट्रांसपोर्टर है ।ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय में लॉस होने के बाद वह अपने 5 साथियों के साथ मिलकर ट्रक चोरी की इन वारदातों को अंजाम दे रहा था।उनके पास से चोरी के दोनों ट्रकों सहित करीब साढ़े 47 हजार रुपये के माल को भी जब्त किया है।