logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा का बड़ा फैसला: अब सड़कों पर नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम, 10 सड़कों पर "स्ट्रीट वेंडर मैनेजमेंट" का पायलट प्रोजेक्ट


नागपुर: शहर की लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने और पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ को पूरी तरह सुरक्षित व आसान बनाने के लिए नागपुर महानगर पालिका (NMC) ने बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। मनपा आयुक्त डॉ. विपिन की अध्यक्षता में मनपा मुख्यालय में “ऑन-स्ट्रीट पार्किंग और स्ट्रीट वेंडर मैनेजमेंट” को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान मनपा आयुक्त डॉ. विपिन ने धरमपेठ और लक्ष्मी नगर क्षेत्र की 10 प्रमुख सड़कों को चुनकर वहाँ स्ट्रीट वेंडर्स (रेहड़ी-पटरी वालों) के व्यवस्थित प्रबंधन के लिए पायलट प्रोजेक्ट लागू करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, शहर की चुनिंदा सड़कों का सटीक डेटा जुटाने के लिए मनपा के प्रोजेक्ट विभाग को तुरंत कंसल्टेंट और सर्वेयर नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।

पार्किंग नियोजन में सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जल्द ही मनपा अधिकारियों, नागपुर ट्रैफिक पुलिस, नागपुर सुधार प्रन्यास (NIT), लोक निर्माण विभाग (PWD) और महामेट्रो की एक संयुक्त विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

इस मास्टर प्लान के तहत विभिन्न विशेषज्ञ संस्थाओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। 'ITDP इंडिया' ने ऑन-स्ट्रीट पार्किंग रणनीति और जोन-वार सड़कों के चयन को लेकर अपनी प्रस्तुति दी, जबकि 'PDA पुणे' की टीम ने धरमपेठ, फुटाला परिसर और मेडिकल कॉलेज चौराहे पर वेंडर मैनेजमेंट का नया डिजाइन प्रस्तुत किया।

वहीं 'IRTE' संस्था ने शहर के प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण, बुनियादी सुधार और आवाजाही को सुगम बनाने के लिए विशेष डिजाइन पेश किए हैं, जिससे नागपुर को जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।