logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी राहत! 2 लाख रुपये तक का कर्ज होगा माफ, कैबिनेट ने दी मंजूरी; MLC चुनाव के बाद ऐलान


मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए किसान कर्जमाफी योजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में इस महत्वपूर्ण फैसले को स्वीकृति मिल गई। अब राज्य के पात्र किसानों का 2 लाख रुपये तक का बकाया फसल ऋण माफ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पहले ही संकेत दिए थे कि विधान परिषद चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस योजना की औपचारिक घोषणा की जाएगी। विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से किए गए वादे को पूरा करते हुए सरकार ने आखिरकार कर्जमाफी के फैसले पर मुहर लगा दी है।

क्या है कर्जमाफी योजना?

सरकार द्वारा शुरू की गई पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर शेतकरी कर्जमाफी योजना के तहत 30 सितंबर 2025 तक बकाया फसल ऋण रखने वाले पात्र किसानों को 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी दी जाएगी। इसके अलावा नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले किसानों को भी प्रोत्साहन देने के लिए 50 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) देने का प्रावधान किया गया है।

56 लाख किसानों को होगा फायदा

सरकारी अनुमान के अनुसार इस फैसले से राज्य के लगभग 56 लाख किसानों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय से कर्ज के बोझ तले दबे किसानों के लिए यह निर्णय बड़ी राहत माना जा रहा है।

सरकार पर पड़ेगा 25 हजार करोड़ रुपये का बोझ

कर्जमाफी योजना के लागू होने से राज्य सरकार के खजाने पर करीब 25 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ने की संभावना है। पहले से चल रही लाड़की बहन योजना और अब किसान कर्जमाफी के कारण सरकार को आगामी समय में वित्तीय प्रबंधन और खर्चों में संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

चुनावी वादे से फैसले तक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट पेश करते समय किसान कर्जमाफी की घोषणा की थी। अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह योजना लागू होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। किसानों के लिए इसे सरकार के सबसे बड़े राहत पैकेजों में से एक माना जा रहा है। राज्य के किसान संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी तथा लाखों किसानों को आर्थिक संबल प्राप्त होगा।